उपलब्धि: अल्मोड़ा के पंकज जोशी ने बढ़ाया मान, बने गुजरात के मुख्य सचिव…

अल्मोड़ा जिले के एक छोटे से गांव मुझोली में जन्मे पंकज जोशी को गुजरात का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल अल्मोड़ा जिले, बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।
पंकज जोशी मूल रूप से द्वाराहाट के मुझोली गांव के निवासी हैं। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल की और इसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक पूरा किया।
वर्ष 1989 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए हुआ था। अब उन्हें गुजरात का मुख्य सचिव बनने का गौरव प्राप्त हुआ है, जो उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
उनके परिवार का भी क्षेत्र में खासा प्रभाव है। उनके चचेरे भाई महेश चंद्र जोशी और खजान चंद्र जोशी रानीखेत के जाने-माने व्यवसायी हैं। पंकज जोशी के पिता, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts