बड़ी खबर : मेयर प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल से मिले आरआरपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ..

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल की मेयर प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल से मुलाकात कर उनके संतोषजनक प्रदर्शन पर बधाई दी। सेमवाल ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से नई ऊर्जा के साथ जन सेवा में जुटने की अपील की। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुलोचना ईष्टवाल के आवास पर पहुंचे शिवप्रसाद सेमवाल ने उनको बुके देकर […]

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल की मेयर प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल से मुलाकात कर उनके संतोषजनक प्रदर्शन पर बधाई दी। सेमवाल ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से नई ऊर्जा के साथ जन सेवा में जुटने की अपील की।
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुलोचना ईष्टवाल के आवास पर पहुंचे शिवप्रसाद सेमवाल ने उनको बुके देकर बधाई दी।
गौरतलब है कि सुलोचना ईष्टवाल को 6831 वोट प्राप्त हुए और वह चौथे स्थान पर रहीं। जबकि उत्तराखंड क्रांति दल को 4265 तथा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र आनंद को मात्र 2464 वोट ही मिल पाए।
सुलोचना ईष्टवाल ने सभी पार्टी पदाधिकारी, समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रीजनल पार्टी के प्रदेश सह सचिव राजेंद्र गुसांई, जिला अध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी, ऊर्जा गठबंधन के सहयोगी तथा मूल निवास भू कानून समिति के संयोजक प्रांजल नौडियाल आदि आदि भी साथ में थे। सभी ने सुलोचना ईष्टवाल को बधाई दी और नई ऊर्जा के साथ जन संघर्षों में जुटने का संकल्प लिया।

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts