बड़ी खबर :संविदा श्रमिक संघ ने 11 फरवरी से धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

देहरादून, 10 फरवरी 2025: संविदा श्रमिक संघ शाखा देहरादून ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 11 फरवरी 2025 से धरना प्रदर्शन शुरू करने का फैसला लिया है। संघ के प्रतिनिधियों ने 9 फरवरी 2025 को अधिशासी अभियंता महोदय, देहरादून से मुलाकात की थी, जहां संगठन की मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद, […]

देहरादून, 10 फरवरी 2025: संविदा श्रमिक संघ शाखा देहरादून ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 11 फरवरी 2025 से धरना प्रदर्शन शुरू करने का फैसला लिया है। संघ के प्रतिनिधियों ने 9 फरवरी 2025 को अधिशासी अभियंता महोदय, देहरादून से मुलाकात की थी, जहां संगठन की मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद, अधिशासी अभियंता ने 20 फरवरी 2025 तक समाधान का आश्वासन दिया

20 फरवरी तक समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

संविदा श्रमिक संघ शाखा देहरादून के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि 20 फरवरी 2025 तक श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उसी दिन अधिशासी अभियंता कार्यालय, देहरादून में धरना प्रदर्शन करेगा

संघ के महामंत्री ने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं करता, तो संविदा श्रमिक संघ को और कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने श्रमिकों से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की

संविदा श्रमिक संघ ने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि यदि 20 फरवरी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts