भीषण हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई महाकुंभ से लौट रही बस, कई श्रद्धालु घायल

प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर देहरादून लौट रही श्रद्धालुओं की निजी बस सोमवार देर रात बरेली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री घायल हो गए। […]

प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर देहरादून लौट रही श्रद्धालुओं की निजी बस सोमवार देर रात बरेली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री घायल हो गए।

घायलों की सूची

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी विमला देवी, माहेश्वरी, कांति देवी, लोकमाया, अनीता, नीलम कुमारी, चंद्रकला और ऋषिकेश निवासी राजेश्वरी, विनीता नेगी के साथ ही शामली निवासी बस चालक अशोक राणा घायल हो गए। सभी घायलों को राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है

कैसे हुआ हादसा?

  • बस में सवार राजेश्वरी ने बताया कि सभी यात्री 07 फरवरी को देहरादून से महाकुंभ स्नान के लिए निकले थे और 09 फरवरी को स्नान कर लौट रहे थे
  • पुलिस के अनुसार, रात 11:15 बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी
  • ग्रामीण चालक ट्रॉली छोड़कर कहीं चला गया था, जिससे यह दुर्घटना हुई।
  • पुलिस चालक की तलाश कर रही है

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts