बड़ी खबर : यहां जंगल में मिला चार दिन से लापता युवक का शव ..

रिपोर्ट by मुकेश कुमार स्थान, लालकुआँ/पन्त नगर लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता पूर्वी घोड़ानाला निवासी राकेश उर्फ हरपाल (32) बीती छह दिसंबर की सुबह 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में राकेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह कुछ लोग घास लेने नगला […]

रिपोर्ट by मुकेश कुमार
स्थान, लालकुआँ/पन्त नगर
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता पूर्वी घोड़ानाला निवासी राकेश उर्फ हरपाल (32) बीती छह दिसंबर की सुबह 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में राकेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सोमवार की सुबह कुछ लोग घास लेने नगला बाईपास के नजदीक जंगल में गए थे, जहां उन्होंने एक युवक को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। जिसमें उसकी पहचान पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता निवासी राकेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया युवक की मृत्यु हाथियों के हमले में हुई प्रतीत हो रही है। इधर मौके पर फोरेंसिक की टीम तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं।
इधर रूद्रपुर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने मौके पर पहुँच घटना की जानकारी जुटी है ।
इधर परिजनों का आरोप है मृतक की हत्या की गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts