हादसा : गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित वाहन। दो की मौत, तीन घायल..

नीरज उत्तराखंडी/मोरी जखोल-फिताड़ी मोटरमार्ग पर धारा गांव के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी […]

नीरज उत्तराखंडी/मोरी

जखोल-फिताड़ी मोटरमार्ग पर धारा गांव के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिर गया।
हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विकासखंड मोरी के जखोल फिताड़ी मोटरमार्ग पर शनिवार अपराह्न करीब ढाई बजे एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान व सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था, जो कि धारा गांव से आगे खेड़ा घाटी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन में 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिसमें से एक व्यक्ति वीरपाल ग्राम फिताडी उम्र 42 वर्ष की घटना स्थल वहीं एक घायल ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

घायल
1—देवी लाल पुत्र जुदे लाल जखोल–28
2-राजेंद्र पुत्र खजान सिंह 37 -दैनिक वेतन कर्मी
गोविंद पशु विहार (जखोल)
3-सूरत सिंह पुत्र नेकराम 48 रेक्चा।
4- विजय पाल पुत्र संग्राम सिंह उम्र 35 वर्ष
————
मृतक
1- वीरपाल सिंह पुत्र ठाकुर सिंह 47 फिताडी।
2-महादेव चौहान वन आरक्षी गोविंद पशु
विहार निवासी नौगांव ।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts