एक्शन : एक्सपायरी डेट की मिठाइयां जब्त। अनियमितता मिलने पर 16 व्यापारियों का चालान..

थराली / गिरीश चंदोला त्यौहारी सीजन को देखते हुए उपजिलाधिकारी थराली कमलेश मेहता ने राजस्व नगर पंचायत स्वास्थ्य विभाग ,पशुपालन और पुलिस टीम के साथ थराली बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने मिठाई की दुकानों में दिवाली के त्यौहार के मद्देनजर मिठाई का निरीक्षण करने के साथ […]

थराली / गिरीश चंदोला
त्यौहारी सीजन को देखते हुए उपजिलाधिकारी थराली कमलेश मेहता ने राजस्व नगर पंचायत स्वास्थ्य विभाग ,पशुपालन और पुलिस टीम के साथ थराली बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने मिठाई की दुकानों में दिवाली के त्यौहार के मद्देनजर मिठाई का निरीक्षण करने के साथ ही एक्सपायरी डेट के सामानों का भी निरीक्षण किया ।
उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने मिठाई के एक गोदाम से बिना एक्सपायरी डेट की रखी कुल 56 किलो मिठाइयों को जब्त कर नष्ट करने के निर्देश नगर पंचायत थराली को दिए।
इसके साथ ही उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि कोई भी व्यापारी एक्सपायरी डेट का कोई भी समान ग्राहको को न बेचें।
उपजिलाधिकारी ने मटन व्यवसायियों को साफ सफाई बरतने की हिदायत देते हुए दुकानों में गंदगी और साफ सफाई न होने पर मटन व्यवसायियों के भी चालान काटे ।
वहीं बाजार क्षेत्र में बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे व्यापारियों को लाइसेंस जारी होने तक पटाखे न बेचने की हिदायत दी। बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे कुल 2 व्यापारियों के चालान काटे गए ।
वहीं पूरे बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कुल 16 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाए जाने पर कुल 9000 रुपये की चालानी राशि वसूली गयी ।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार थराली दिगंबर नेगी,नायब तहसीलदार अक्षय पंकज ,कानूनगो जगदीश प्रसाद गैरोला,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थराली अगवीर सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी गौरव सिसोदिया समेत पशुपालन ,पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts