बड़ी खबर : दून के एडीएम निलंबित । जानिए कारण…

राजधानी के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है। शर्मा का शुक्रवार को जिले से ट्रांसफर किया गया था और शनिवार को उनके निलंबन के आदेश जारी हो गए। बताया जा रहा है कि उन पर चुनाव प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस पर […]

राजधानी के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है। शर्मा का शुक्रवार को जिले से ट्रांसफर किया गया था और शनिवार को उनके निलंबन के आदेश जारी हो गए। बताया जा रहा है कि उन पर चुनाव प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस पर चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर ही आयोग ने यह कार्रवाई की है।

अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा को पिछले साल वित्त एवं राजस्व का चार्ज दिया गया था। आम चुनाव के दौरान उन पर कई जिम्मेदारियां थीं। सूत्रों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन पर लापरवाही के आरोप लगे थे।  इन सब आरोपों पर चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी, जिस पर शर्मा को जिले से ट्रांसफर कर दिया गया था। रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने शनिवार को उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts