बड़ी खबर : एम्स के नर्सिंग आफिसर ने महिला चिकित्सक से की छेड़खानी, जमकर हुआ हंगामा …

एम्स ऋषिकेश में सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ आपरेशन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष नर्सिंग आफिसर द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया हैं।  मामला सामने आने के बाद से ही डॉक्टर में रोष व्याप्त हो गया और आज दोपहर सभी चिकित्सकों ने डीन कार्यालय के समक्ष कार्रवाई की मांग […]

एम्स ऋषिकेश में सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ आपरेशन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष नर्सिंग आफिसर द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया हैं।

 मामला सामने आने के बाद से ही डॉक्टर में रोष व्याप्त हो गया और आज दोपहर सभी चिकित्सकों ने डीन कार्यालय के समक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। एम्स प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम 7:00 बजे की बताई जा रही हैं।  नर्सिंग आफिसर सतीश कुमार पर आरोप है कि उसने आपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ की।  नर्सिंग आफिसर आफिसर पर आरोप है कि इसने महिला चिकित्सक को अनुचित तरीके से छेड़ने की कोशिश की। उसके बाद यह नर्सिंग आफिसर यही नहीं रुका। महिला चिकित्सक के व्हाट्सएप पर उसने अनुचित संदेश भेजें, धमकी के तौर पर गूगल की फांसी की फोटो भेज कर चिकित्सक का मानसिक उत्पीड़न किया। महिला चिकित्सक की ओर से इस मामले की शिकायत आंतरिक चिकित्सा प्रकोष्ठ में भी की गई। 

ऐसे मामलों के लिए गठित एम्स विशाखा समिति में भी इस मामले पर दोपहर के वक्त चर्चा हुई। जानकारी में सामने आया हैं कि,आरोपी ने आपरेशन थिएटर के दस्तावेज के साथ भी छेड़छाड़ की है।

पूरे मामले में मंगलवार को एम्स के सभी जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डीन कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और उक्त नर्सिंग आफिसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है। एम्स प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आरोपी नर्सिंग आफिसर सतीश कुमार को निलंबित किया जाएगा। उसके खिलाफ गहन जांच कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।

 

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts