खुलासा : जनपद पौड़ी में नही थम रही शराब की ओवररेटिंग, जमकर लूटा जा रहा जनता का पैसा, कुंभकर्ण की नींद सोया प्रशासन

अनुज नेगी
पौड़ी। उत्तराखंड में शराब की ओवररेटिंग अब आम बात हो चुकी हैं लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था। जानकार बताते हैं कि जबसे शराब के ठेकेदार और सेल्समैन के बीच पार्टनरशिप का चलन शुरू हुआ तब से ही शराब की दुकानों में जमकर ओवररेटिंग करके जनता का खूब पैसा लूटा जा रहा है।
ताजा मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल का हैं जहां पर शराब के ठेकेदार शराब और बीयर मे जमकर ओवररेटिंग करके लाखो की कमाई कर रहे है वही जिम्मेदार प्रशासन इन शराब के ठेकेदारो पर करवाई करने से बचता नजर आ रहा है। जिससे साफ लगता है कि शराब के ठेकेदार संबंधित विभाग और प्रशासन का अच्छा ख्याल रखते है।
आपको बता दें पर्वतजन ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के कई शराब के ठेको का निरक्षण कर शराब खरीदने वाले लोगों से बात की जिसमे पाया गया कि शराब के अधिकांश दुकानों में शराब के ठेकेदार 10 रु से 20 रूपये तक की ओवररेटिंग कर जनता से रोजाना लाखों रूपए लूट रहे है। मगर जिम्मेदार विभाग इन ठेकेदारों पर कोई भी कार्यवाही नही करता
वहीं अगर कोई ग्राहक इन शराब के ठेकेदारों से ओवरर्रेटिंग की बात को लेकर आवाज उठाता है तो ये शराब के ठेकेदार गुंडागर्दी पर उत्तर जाते है और मारपीट सुरु करने लगते है।
“कुछ दिन पहले प्रशासन ने जिले के सभी शराब के ठेकों का निरीक्षण किया जिसमे केवल दो दुकानों में 5- 5 रूपये की ओवररेटिंग पाई गई,वही कल से मेरे द्वारा जिले के प्रत्येक दुकान का निरीक्षण किया जाएगा, अगर किसी भी दुकान में किसी भी तरह की ओवररेटिंग पाई जाती है तो संबंधित निरीक्षक के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी।”
डी के सिंह – जिला आबकारी अधिकारी

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts