अल्मोड़ा बस हादसा : 15 से अधिक यात्रियों की मौत। कई घायल …

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया । 35 से ज्यादा यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा […]

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया । 35 से ज्यादा यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा हैं कि कई ओर की हालत गंभीर हैं मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं।
ये हादसा मार्चुला के पास बस के खाई में गिरने से हुआ।
जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह गीत जागीर नदी के किनारे खाई में गिर गई। हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी।
अब तक जो जानकारी सामने आई हैं उसके अनुसार, 15 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
बस 42 सीटर थी। बस में 35 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई।
मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।
सीएम धामी ने हादसे पर दुःख जताते हुए सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts