अल्मोड़ा बस हादसा : 36 मृतक और घायलों के नाम जारी ..

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल बताए गए हैं। सीएम धामी ने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस मामले में मंडल […]

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल बताए गए हैं। सीएम धामी ने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस मामले में मंडल आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
घायलों को समुचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए हेली सेवा को भी तैयार करने को कहा गया है और अस्पताल को अलर्ट मोड कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को चार लाख देने की घोषणा की है।
मामले के अनुसार,गढ़वाल से लेकर कुमाऊं के रामनगर और आसपास के क्षेत्र में चलने वाली जीएमओयू के यूजर्स ग्रुप की बस संख्या (यूके 12 पीए 0061) सोमवार की सुबह करीब सात बजे बारात गांव से होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी।
मरचूला के कूपी बैंड के पास पहुंचते ही जैसे ही चालक ने बस को मोड़ने का प्रयास किया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 37 सीटर बस में करीब 60 यात्री सवार थे।
बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। सबसे पहले कूपी गांव और आसपास के क्षेत्र के कुछ युवा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। साथ ही प्रशासन को सूचना दी।

हादसे में जान गवाने वाले मृतकों की सूची

हादसे में घायलों की सूची

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts