दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार । तीन की मौत तीन हुए घायल

नीरज उत्तराखंडी/ त्यूणी। थाना त्यूणी के अंतर्गत छुमरा से त्यूणी जा रही एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास सड़क से करीब 100 मी नीचे गिर गई । जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफ़र किया। जानकारी के मुताबिक घटना […]

नीरज उत्तराखंडी/ त्यूणी।
थाना त्यूणी के अंतर्गत छुमरा से त्यूणी जा रही एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास सड़क से करीब 100 मी नीचे गिर गई । जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफ़र किया।
जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा, जहां एक आल्टो कार संख्या: यू0के0-07-डीडी-5541 मुख्य सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी।
स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए कार सवार 06 व्यक्तियों को कार से बाहर निकाल कर तत्काल उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पीएचसी त्यूणी पंहुचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा 03 घायलों को मृत घोषित किया गया। शेष अन्य 03 घायलों को प्रार्थमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया।
मृतकों के पचांयतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पृथम दृष्टया कार चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का होना बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

नाम पता मृतक:
01- सौरांश पुत्र उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी उम्र – 03 वर्ष।
02- अनीता पत्नी उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी उम्र – 30 वर्ष।
03- सूरत राम जोशी पुत्र तांगड़ू निवासी ग्राम मुन्धोल थाना त्यूणी जनपद देहरादून उम्र – 78 वर्ष।

नाम पता घायल-

01- इतिका पुत्री सहजराम निवासी ग्राम मुन्धोल थाना त्यूणी देहरादून, उम्र – 25 वर्ष।
02- मनीष नौटियाल पुत्र बारूदत्त ग्राम डगोली थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र – 25 वर्ष।
03- जयेन्द्र पुत्र पातीराम निवासी ग्राम चिल्हड़ तहसील त्यूणी देहरादून उम्र – 38 वर्ष।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts