बेखौफ बदमाश : दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूटा ज्वेलरी शोरूम..

उत्तराखंड में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिन दहाड़े हथियार लेकर ज्वैलरी शोरूम लूट कर ले गए। और ये कोई पहली बार नहीं हैं इससे पहले भी ऐसा हो चुका हैं। लेकीन सोचने वाली बात है कि आखिर इन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो कैसे रहें हैं! इन्हें पुलिस प्रशासन का डर […]

उत्तराखंड में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिन दहाड़े हथियार लेकर ज्वैलरी शोरूम लूट कर ले गए। और ये कोई पहली बार नहीं हैं इससे पहले भी ऐसा हो चुका हैं। लेकीन सोचने वाली बात है कि आखिर इन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो कैसे रहें हैं! इन्हें पुलिस प्रशासन का डर क्यूं नहीं है।

आज का मामला हरिद्वार में रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम का हैं। जहां हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में घुसकर सामान लूटा और वादरदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी मिलने पर ही घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाए। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।

अब देखना होगा पुलिस इन गुंडईयों को कब तक दबोच कर सलाखों के पीछे डालेगी!

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts