आर्यन हॉस्पिटल ने किया निःशुल्क त्वचा चिकित्सा शिविर का आयोजन

डोईवाला: आर्यन अस्पताल, डोईवाला में रविवार, 23 मार्च 2025 को निःशुल्क त्वचा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें त्वचा से संबंधित विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया गया।इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों लोगों ने उठाया। शिविर में दाद-खाज, खुजली, […]

डोईवाला: आर्यन अस्पताल, डोईवाला में रविवार, 23 मार्च 2025 को निःशुल्क त्वचा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें त्वचा से संबंधित विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया गया।इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों लोगों ने उठाया।
शिविर में दाद-खाज, खुजली, सोरायसिस, एक्जिमा, मुंह के दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, बालों का झड़ना, सफेद दाग, एलर्जी, संक्रमण, झाइयां, झुर्रियां, नाखून व त्वचा रोग जैसी बीमारियों का इलाज किया गया।
इस शिविर में मरीजों का इलाज डॉ. रवि (M.B.B.S., MD Skin) द्वारा किया गया। शिविर के दौरान डॉक्टर की परामर्श सेवा और दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क रहीं।
सभी त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों ने इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का निःशुल्क इलाज करवाया।

Also Read This

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मेंयर सुनील उनियाल गामा को बड़ा झटका, मिला दो करोड़ का नोटिस।

नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर लगाए गए कथित धोखाधड़ी के...

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

Related Posts