अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के द्वारा फ्री चिकित्सा कैंप के साथ ही नि:शुल्क बैग वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। आज 30 जून 2024 को अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन के तत्वाधान से दिल्ली प्रदेश के इंद्रा विकास कॉलोनी में फ्री चिकित्सा कैंप लगाया गया। जिसमे फ्री गर्भाशय के कैंसर की जांच,एचआईवी,शुगर बीपी,हीमोग्लोबिन,कोलाट्रॉल,आंखों की जांच,आई ड्रॉप और नजर के चश्मे Nucleosomecare Pharma LLP अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा फ्री दवाई मुफ्त में उपलब्ध कराई गई […]

श्रीनगर गढ़वाल। आज 30 जून 2024 को अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन के तत्वाधान से दिल्ली प्रदेश के इंद्रा विकास कॉलोनी में फ्री चिकित्सा कैंप लगाया गया। जिसमे फ्री गर्भाशय के कैंसर की जांच,एचआईवी,शुगर बीपी,हीमोग्लोबिन,कोलाट्रॉल,आंखों की जांच,आई ड्रॉप और नजर के चश्मे Nucleosomecare Pharma LLP अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा फ्री दवाई मुफ्त में उपलब्ध कराई गई थी जिसमें सभी प्रकार कि दवाई मुफ्त में दी गई जिसमें करीब 360 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। जिसमें  इंद्रा विकास कॉलोनी स्थित आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन में अनुरोध किया है कि वो इस प्रकार से फ्री कैंप हर 3 से 4 महीने में  उनके निवास स्थान पर लगाया जाए। अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनीता खन्ना के निर्देशन में ये कार्य किया गया है। जिसमे दिल्ली प्रदेश की टीम ने अपनी भागेदारी दी दिल्ली प्रदेश से सचिन कश्यप,प्रवीण मिश्रा,यशपाल चौधरी,डॉ.नियाज अहमद,संजना  कुमारी ने अपना अमूल्य योगदान दिया और राष्ट्रीय टीम से राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ.पी.एस.प्रजापति,राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ.संजय गौड़,राष्ट्रीय मंत्री डॉ.मुस्ताक,राष्ट्रीय मंत्री जगदीप गौतम,राष्ट्रीय सदस्य सोनिया  राणावत ने भी अपना सहयोग दिया। अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत और अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ.पी.एस.प्रजापति द्वारा आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस चिकित्सा कैंप में सभी सदस्यों द्वारा सहयोग देने पर अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन के राष्ट्रीय परिवार की तरह से सभी को अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन के बैंग देकर सम्मानित किया  और आशा करते हैं कि आगे भी  अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन इसे ही कार्य करती रहेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय टीम में शामिल कुछ सदस्यों को उनके पद से बदलाव भी किया गया है जिसमें राष्ट्रीय प्रभारी योगेंद्र गिरी को राष्ट्रीय प्रभारी से राष्ट्रीय सचिव पद पर आसीन किया गया है वहीं राष्ट्रीय सहप्रभारी डॉ.संजय गौड़ को राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है पहले राष्ट्रीय मंत्री मुश्ताक को मंत्री पद से बदलाव करके महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनीता खन्ना ने सचिन कश्यप को दिल्ली प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है डॉ.नियाज अहमद को अटल भारत सम्मान फाऊंडेशन में दिल्ली प्रदेश में मंत्री नियुक्त किया गया है यशपाल चौधरी उपाध्यक्ष ही रहेंगे,प्रवीण मिश्रा को दिल्ली प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया अभी राष्ट्रीय टीम में और भी बदलाव किए जायेंगे। यह जानकारी गबर सिंह भण्डारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के द्वारा दी गई।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts