ATM से ज्यादा बार पैसे निकालने पर कटेंगे ₹23! जानें कैसे बचें

1 अप्रैल 2026 से देश के कई बैंकों ने एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है। इन नए नियमों के तहत अब तय सीमा से ज्यादा बार कैश निकालने पर ग्राहकों को ₹23 (प्लस टैक्स) प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज देना होगा। इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। UPI […]

1 अप्रैल 2026 से देश के कई बैंकों ने एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है।

इन नए नियमों के तहत अब तय सीमा से ज्यादा बार कैश निकालने पर ग्राहकों को ₹23 (प्लस टैक्स) प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज देना होगा।

इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

UPI से ATM निकासी भी अब लिमिट में शामिल

नए नियमों के अनुसार अब UPI ऐप के जरिए ATM से कैश निकालना भी फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा।

पहले UPI और डेबिट कार्ड से निकासी अलग-अलग मानी जाती थी, लेकिन अब दोनों को एक साथ जोड़ा गया है।
इसका मतलब है कि आपकी फ्री लिमिट जल्दी खत्म हो सकती है।

ये महत्वूर्ण खबरे भी जरूर पढ़े :

कितने मिलते हैं फ्री ट्रांजेक्शन?

  • अपने बैंक के ATM पर: 5 फ्री ट्रांजेक्शन (फाइनेंशियल + नॉन-फाइनेंशियल)
  • दूसरे बैंक के ATM पर: मेट्रो शहरों में: 3 फ्री ट्रांजेक्शन & नॉन-मेट्रो में: 5 फ्री ट्रांजेक्शन

अब इन सभी में UPI ट्रांजेक्शन भी शामिल होंगे।

 ₹23 चार्ज से कैसे बचें?

1. एक बार में ज्यादा कैश निकालें

बार-बार छोटे ट्रांजेक्शन करने से बचें। जरूरत के हिसाब से एक ही बार में पैसे निकालें।

2. अपने बैंक का ATM इस्तेमाल करें

अपने बैंक के ATM पर ज्यादा फ्री ट्रांजेक्शन मिलते हैं, इससे चार्ज से बच सकते हैं।

3. डिजिटल पेमेंट अपनाएं

छोटे खर्चों के लिए UPI या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें।
बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट ATM से करने के बजाय ऐप से करें।

1 अप्रैल 2026 से लागू नए नियमों के बाद अब ATM से बार-बार पैसे निकालना महंगा पड़ सकता है।

ऐसे में सही प्लानिंग और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करके आप अतिरिक्त चार्ज से बच सकते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : आलाकमान की हिदायत के बाद हरीश रावत ने रोकी धन्यवाद यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा है।...

बड़ी खबर : सेवा ज्योति सभा में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बनेगा विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल को समर्पित रहा उत्तरकाशी का सेवा संकल्प कार्यक्रम, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्पउत्तरकाशी, 7 अक्टूबर।...

Related Posts