अपराध : पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट…

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार  बागेश्वर जिले के किरौली में एक कातिल पत्नी ने अपनी आपसी लड़ाई में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। पति के शराब पीने से नाराज व रोज-रोज की मारपीट से परेशान पत्नी ने अपने बचाव में पति के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। […]

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर जिले के किरौली में एक कातिल पत्नी ने अपनी आपसी लड़ाई में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया।

पति के शराब पीने से नाराज व रोज-रोज की मारपीट से परेशान पत्नी ने अपने बचाव में पति के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। बरहाल पति की हत्यारोपी पत्नी के खिलाफ मृतक के भाई ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के किरौली गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि रात पति शराब के नशे में आया था जिससे पति -पत्नी के बीच विवाद हुआ। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा पूर्व में भी अपनी पत्नी व बच्चों से आए दिन मारपीट किया करता था। जिसकी सूचना उसकी पत्नी मुन्नी देवी द्वारा 112 के माध्यम से पूर्व में लगातार आयी है और आज भी मुन्नी देवी ने ही 112 पर फोन कर शिकायत की थी। आपसी मारपीट के चलते अपने  बचाव में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिसके चलते धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में भाभी मुन्नी देवी के खिलाफ भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts