बनभूलपुरा हिंसा : अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक गिरफ्तार…

हल्द्वानी विशाल सक्सेना  अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक गिरफ्तार हुई । हल्द्वानी के मलिक का बगीचा को खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी साफिया मलिक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है।  हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक को बरेली से गिरफ्तार किया गया है और वह पुलिस […]

हल्द्वानी

विशाल सक्सेना 

अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक गिरफ्तार हुई ।

हल्द्वानी के मलिक का बगीचा को खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी साफिया मलिक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। 

हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक को बरेली से गिरफ्तार किया गया है और वह पुलिस अभिरक्षा में है। 

आपको बता दें कि कोतवाली पुलिस ने बीती 22 फरवरी को साफिया मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

 इस मामले की आरोपी साफिया फरार चल रही थी इस दौरान बीती 12 मार्च को साफिया मलिक के अधिवक्ता ने हल्द्वानी एडीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, 16 मार्च को अर्जी पर सुनवाई हुई, लेकिन पुलिस ने मामले से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश नही की। जिसके बाद कोर्ट ने 20 मार्च को सुनवाई की बात कही थी।

 हालांकि तारीख फिर बढ़ी और 27 मार्च को दोबारा सुनवाई हुई। इस सुनवाई में पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की। जिसके बाद कोर्ट ने साफिया को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया।

 साफिया मलिक के वकील ने बताया कि कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि अब वो हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका के लिए आवेदन करेंगे। लेकिन बीती देर रात साफिया को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर ही लिया।

Also Read This

बदहाली : एक माह से बंद कलाप मोटर मार्ग, वन भूमि स्वीकृति के इंतजार में बहाली का काम

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ...

बड़ी खबर : बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

पुरोला/उत्तरकाशी। 18 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया।...

Related Posts