बड़ी खबर : भाजपा विधायक का भाई अवैध हथियारों के साथ नेपाल बॉर्डर पर गिरफ़्तार। मुकदमा दर्ज

भारत-नेपाल बॉर्डर पर अवैध हथियारों के साथ भाजपा विधायक का भाई गिरफ़्तार किया गया है। एसएसबी ने भाजपा विधायक के भाई के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब इन दोनों के खिलाफ़ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका हैं। अल्मोड़ा के रानीखेत विधानसभा से विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई अवैध […]

भारत-नेपाल बॉर्डर पर अवैध हथियारों के साथ भाजपा विधायक का भाई गिरफ़्तार किया गया है। एसएसबी ने भाजपा विधायक के भाई के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब इन दोनों के खिलाफ़ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका हैं।

अल्मोड़ा के रानीखेत विधानसभा से विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल को एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने दोनों आरोपियों को बनबसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरन वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40 वर्ष) पुत्र चंद्र दत्त नैनवाल और उसके चालक अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47 वर्ष) पुत्र शेर सिंह को 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दोनों के पास से अन्य अवैध सामान भी बरामद किया गया है।

भाजपा विधायक के भाई की इस गिरफ्तारी से भाजपा संकट में आ गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए विधायक के भाई से लेकर बेटियों के साथ हो रहे अपराध तक के मामले में सरकार को घेर रही हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इन मुसीबत से निकलने के लिए क्या कुछ दांव पेंच खेलने वाली है।खेलने वाली है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts