BOB LBO Recruitment 2025: 2500 पदों पर मौका। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त तक बढ़ी

BOB LBO recruitment 2025 apply online: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2025 निर्धारित थी।

🔹 2500 पदों पर होगी भर्ती | कैटेगरी वाइज रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2500 लोकल बैंक ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। इनमें वर्गवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:

  • 🔹 सामान्य (UR): 1043 पद
  • 🔹 अनुसूचित जाति (SC): 367 पद
  • 🔹 अनुसूचित जनजाति (ST): 178 पद
  • 🔹 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 667 पद
  • 🔹 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 245 पद

चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की प्रोबेशन अवधि में रखा जाएगा, जिसके दौरान उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

🏫 शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

  • आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना चाहिए।
  • CA, Cost Accountant, Engineering, Medical या अन्य प्रोफेशनल डिग्रीधारी भी पात्र हैं।
  • इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (IDD) धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष (1 जुलाई 2025 को)
    ➤ आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

📝 चयन प्रक्रिया में क्या होगा?

BOB LBO भर्ती की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे:

  1. ऑनलाइन परीक्षा (Online Test)
  2. साइकोमेट्रिक टेस्ट (Psychometric Test)
  3. लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Language Test)
  4. ग्रुप डिस्कशन (GD)
  5. इंटरव्यू (Interview)

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

💼 नियुक्ति और बॉन्ड शर्तें

  • चयनित अभ्यर्थियों को Assistant Manager (Scale-1) पद पर नियुक्त किया जाएगा।
  • उन्हें नियुक्ति के बाद कम से कम 3 साल तक सेवा देना अनिवार्य होगा।
  • इसके लिए ₹5 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। यदि निर्धारित समय से पहले कोई इस्तीफा देता है, तो उसे यह राशि चुकानी होगी।

💰 सैलरी स्ट्रक्चर

  • प्रारंभिक बेसिक सैलरी: ₹48,480 प्रति माह
  • अधिकतम वेतन: ₹85,920 प्रति माह
  • इसके अलावा अन्य भत्ते व सुविधाएं भी दी जाएंगी।

📌 आवेदन कैसे करें? [Step-by-Step]

  1. आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  2. “Careers” सेक्शन में जाएं और “Current Opportunities” पर क्लिक करें।
  3. “BOB LBO Recruitment 2025” लिंक खोलें और Apply Now पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  5. आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts