एक्शन मोड : यहां क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे बोलेरो कैंपर वाहन को किया सीज। वाहन चालकों में हड़कंप

रिपोर्ट: मुकेश कुमार  नैनीताल जिले के थाना खन्स्यू क्षेत्र के अन्तर्गत पतलोट् और रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में 15 जून को हुए टेंपो ट्रैवलर हादसे से सीख लेते हुए खन्स्यू पुलिस एक्शन मोड़ में है। खन्स्यू पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में क्षमता से अधिक सवारी ले […]

रिपोर्ट: मुकेश कुमार 

नैनीताल जिले के थाना खन्स्यू क्षेत्र के अन्तर्गत पतलोट् और रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में 15 जून को हुए टेंपो ट्रैवलर हादसे से सीख लेते हुए खन्स्यू पुलिस एक्शन मोड़ में है। खन्स्यू पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे हैं  बोलेरो कैंपर वाहन को सीज किया है पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। 

बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश पर खन्स्यू थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रोहतास सागर के नेतृत्व में ग्राम पतलोट्  में चेकिंग अभियान अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। जारी अभियान के दौरान पुलिस को बोलेरो कैंपर वाहन सख्या  UK04 TB 4345 आता दिखाई दिया जिससे रोककर जांच कि तो उसमें क्षमता से अधिक 24 सवारियां बैठी हुई थी। जिसपर  पुलिस ने चालक से वाहन के कागज चेक किए तो कागज भी नहीं थे। जिसमें पुलिस ने संबंधित वाहन के कागजात ना होने तथा क्षमता से सावरी बैठाने पर उक्त वाहन को सीज कर दिया। पुलिस की पुछताछ में चालक ने अपना नाम रतन सिंह पुत्र रूप सिंह ग्राम गौनियरों थाना खन्स्यू जिला नैनीताल का बताया। इस दौरान थाना प्रभारी रोहतास सागर ने चालक को फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी कि यदि वाहन चलाते समय वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बिठाई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने सवार यात्रियों को भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी रोहतास सागर, कांस्टेबल विजय यादव मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts