बिग ब्रेकिंग : अब 25 सितंबर की कैबिनेट बैठक में होगा मंत्री गणेश जोशी के भाग्य का फैसला।

उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 11 सितंबर को न होकर अब 25 सितंबर को होंगी। इस कैबिनेट बैठक पर विपक्ष भी नजर गड़ाए बैठा है क्योंकि इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के भाग्य का फैसला भी होगा। सीएम धामी को पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी के कारण आज दिल्ली जाना होगा और […]

उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 11 सितंबर को न होकर अब 25 सितंबर को होंगी। इस कैबिनेट बैठक पर विपक्ष भी नजर गड़ाए बैठा है क्योंकि इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के भाग्य का फैसला भी होगा।

सीएम धामी को पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी के कारण आज दिल्ली जाना होगा और कल यानी 12 सितंबर को सीएम जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे।

बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक तय की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने से बैठक को स्थगित कर दिया किया गया।

कांग्रेस इस कैबिनेट बैठक से पहले ही लगातार सरकार को घेर कर दबाव बना रही है, इसका बड़ा कारण विजिलेंस द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने की मांगी गई अनुमति है।

कांग्रेस इस मामले में राज्यपाल से भी मिली है और लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में लगी हुई है।

अब 25 सितंबर को यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आप कम धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक विजिलेंस को मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति देगी भी या नहीं!

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts