बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट ने दी सशक्त भू कानून को मंजूरी…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित सशक्त भू कानून को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस फैसले को मुख्यमंत्री धामी के एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो उन्होंने बजट सत्र के दौरान […]

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित सशक्त भू कानून को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस फैसले को मुख्यमंत्री धामी के एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो उन्होंने बजट सत्र के दौरान किए गए अपने वादे के अनुरूप लिया है।

विधानसभा में पेश होगा भू कानून का मसौदा

कैबिनेट की स्वीकृति के बाद सशक्त भू कानून का मसौदा अब विधानसभा के पटल पर पेश किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कानून राज्य के हितों और भूमि संरक्षण के दृष्टिकोण से एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने पूरा किया अपना वादा

बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भू कानून लाने का वादा किया था, जिसे पूरा करते हुए अब कैबिनेट की मंजूरी दिलाई गई है। यह कानून उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा भूमि खरीद पर नियंत्रण और राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए लाया जा रहा है।

भू कानून को लेकर जनता में उत्सुकता

उत्तराखंड में लंबे समय से सशक्त भू कानून की मांग उठती रही है। सरकार के इस फैसले के बाद राज्यवासियों में उत्सुकता बढ़ गई है कि यह कानून किस प्रकार लागू होगा और इसमें क्या विशेष प्रावधान होंगे।

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन...

Related Posts