हादसा : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

स्थान, रामनगर/नैनीताल मुकेश कुमार  रामनगर में रविवार की देर रात रामनगर काशीपुर मार्ग पर कार और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । […]

स्थान, रामनगर/नैनीताल

मुकेश कुमार 

रामनगर में रविवार की देर रात रामनगर काशीपुर मार्ग पर कार और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में घायल हुए एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

आपको बता दें कि ग्राम पीरुमदारा निवासी विनोद मेहरा अपने दोस्त ग्राम बसई निवासी कौशिक बनोला के साथ अपनी बाइक से रामनगर किसी काम से आ रहे थे।

 बताया जाता है कि इसी बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात कार चालक ने बाइक पर टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया ।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया ।

बताया जाता है कि काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में विनोद मेहरा की मौत हो गई,जबकि घायल कौशिक बनोला का उपचार चल रहा है ।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में जहां एक और कोहराम मचा है तो वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की करवाई शुरू कर दी है।

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

Related Posts