एक्शन : सब्जी की पेटीयों में शराब ले जाते पकड़ा। वाहन और शराब जब्त ..

आचार संहिता में अवैध शराब को लगा रहा था पार, चमोली पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सीज आगामी विधान सभा उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाये रखने हेतु चमोली पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए […]

  • आचार संहिता में अवैध शराब को लगा रहा था पार, चमोली पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
  • 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सीज

आगामी विधान सभा उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाये रखने हेतु चमोली पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

साथ ही अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की जारी है।

 आज कोतवाली जोशीमठ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ,एक पिकअप वाहन में सब्जी की पेटीयों की आड़ में मलारी की तरफ अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है। 

सूचना पर पुलिस द्वारा सुराईथोटा बाजार के आगे लोहे के पुल के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त देवेंद्र कुमार  पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम-सैफपुर खादर थाना मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र-32वर्ष को वाहन संख्या UK-08-CB-5296 (पिकअप) में 18 पेटी (McDowell’s No 1 Whisky) व 08 पेटी (Royal Stag Whisky) मार्का अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया। 

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली जोशीमठ पर मु0अ0सं0-18/2024, धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ राकेश भट्ट

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts