सावधान : चंपावत डीएम की व्हाट्सएप आईडी हैक । मची खलबली …

चंपावत के डीएम नवनीत पांडे की व्हाट्सएप आईडी हैक होने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची है।  हैकर डीएम के व्हाट्सएप आईडी से विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। हैकर ने व्हाट्सएप आईडी में डीएम नवनीत पांडे की फोटो भी लगाई है। व्हाट्सएप आईडी हैक होने की जानकारी डीएम ने स्वयं जिले […]

चंपावत के डीएम नवनीत पांडे की व्हाट्सएप आईडी हैक होने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची है। 

हैकर डीएम के व्हाट्सएप आईडी से विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। हैकर ने व्हाट्सएप आईडी में डीएम नवनीत पांडे की फोटो भी लगाई है।

व्हाट्सएप आईडी हैक होने की जानकारी डीएम ने स्वयं जिले के विभिन्न विभागों के ग्रुप और जिला प्रशासन के ग्रुपों में साझा करते हुए बताया है कि श्रीलंका के किसी हैकर ने उनकी व्हाट्सएप आईडी हैक की है। 

उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है। इससे पूर्व भी चंपावत जिले के विभिन्न अधिकारियों की व्हाट्सएप आईडी हैक हो चुकी है। इस संबंध में पुलिस की साइबर सेल को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts