चारधाम यात्रा 2024 : फर्जी हेली सेवा बुक करने वाली वेबसाइट से रहें सावधान। 12 को किया बंद

चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कराने का दावा करने वाली 12 फर्जी वेबसाइटों को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया है। एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस को लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे हरकत में आई पुलिस ने वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया। पिछले साल 64 वेबसाइट बंद कराई गई […]

चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कराने का दावा करने वाली 12 फर्जी वेबसाइटों को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया है।

एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस को लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे हरकत में आई पुलिस ने वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया।

पिछले साल 64 वेबसाइट बंद कराई गई थीं। पिछले साल से अब तक बंद कराई गई वेबसाइटों की संख्या 76 हो चुकी है।पिछले साल से युकाडा ने हेली सेवाओं को बुक कराने का काम आईआरसीटीसी को दिया था।

वर्ष 2022 में कई फर्जी वेबसाइट से साइबर ठगों ने सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इसके बाद एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने पिछले साल शुरुआत से ही फर्जी वेबसाइट को चिह्नित करना शुरू कर दिया था।

हर रोज फर्जी वेबसाइटें बंद कराई जा रही थी। बावजूद लोग साइबर ठगी का भी खूब शिकार हुए। ऐसे में एसटीएफ ने पूरे गैंग के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया था।

जबकि, 40 मुकदमे कई मामलों में थानों और साइबर थाने में दर्ज किया गया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया, इस बार भी कई शिकायतें आईं थीं। जिलों में भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर साइबर थाना पुलिस ने 12 वेबसाइट को अब तक बंद करा दिया है।

बताया, ये वेबसाइट असली वेबसाइट से मिलती जुलती हैं और कुछ इस तरह के यूआरएल तैयार किए हैं जिनसे लोग इन पर आसानी से यकीन कर सकते हैं। सभी के पेज मोबाइल नंबर आदि दर्ज किए गए थे।

एसएसपी ने बताया, साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ लगातार वेबसाइट को चिह्नित करने में जुटे हुए हैं। इस काम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के पोर्टल आईफोरसी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया, यदि किसी को इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट दिखती है या फिर ठगी का शिकार बनाने की आशंका है तो जानकारी एसटीएफ से साझा की जा सकती है।

लोग ऑफिस आकर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही दो नंबर 9456591505 और 9412080875 पर भी इनका स्क्रीनशॉट भेजा जा सकता है।

ये बंद कराई वेबसाइट

  • https://helidham.in
  • https://helicopterbooking.org
  • https://doonukhillstravels.com
  • https://www.helidham.in/
  • https://knowtrip.live/
  • https://mail.kedarnathhelicopterbooking.xyz
  • https://mail.kedarnathhelicopterbooking.info
  • https://kedarnathhelicopterbooking.info
  • https://onlinehelicopterbookings.com
  • https://mail.onlinehelicopterbookings.com
  • http://helidham.in/
  • ये है असली वेबसाइट
  • www.heliyatra.irctc.co.in

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

Related Posts