सावधान : 15 लोगो को बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में रील बनाना पड़ा भारी। हुआ 500-500 रुपये का चालान

प्रदेश सरकार ने चारों धामों में मंदिर परिसर में 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन चारधाम यात्रा पर गए यात्री ये बात मानने को तैयार ही नहीं हैं और लगातार मंदिर परिसर से वीडियो ग्राफी कर रहे हैं। अब पुलिस ने इस पर सख्ती करते हुए […]

प्रदेश सरकार ने चारों धामों में मंदिर परिसर में 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

लेकिन चारधाम यात्रा पर गए यात्री ये बात मानने को तैयार ही नहीं हैं और लगातार मंदिर परिसर से वीडियो ग्राफी कर रहे हैं।

अब पुलिस ने इस पर सख्ती करते हुए बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में रील और वीडियो बनाने वाले 15 लोगों को पकड़ा ।पुलिस ने सभी का चालान कर दिया और आठ घंटे तक उनके मोबाइल जब्त रखे। करीब आठ घंटे बाद सबका 500-500 रुपये का चालान कर मोबाइल लौटा दिए। 

मिली जानकारी के अनुसार,मंदिर परिसर में रील बनाने वालों में बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य क्षेत्रों के यात्री शामिल थे।

साथ ही अगर आप भी रील्स और वीडियो बनाने के शौकीन हैं, और चारधाम यात्रा में जानें का विचार कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि पुलिस ने कहा हैं कि,यदि स्थिति नहीं संभली तो रील और वीडियो बनाने वालों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 

पुलिस मुख्यालय में चारधाम यात्रा को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में केवल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को जाने दिया जाए।

कहा, मंदिर परिसर में अनावश्यक रील, सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यात्रा मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए गेट सिस्टम तैयार किया जाए, ताकि क्षमता से अधिक भीड़ न हो। कहा, यात्रियों के लिए चिह्नित किए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया जाए। श्रद्धालुओं को जहां रोका गया है, वहां रोके जाने की अवधि और रास्ता खुलने का समय निश्चित किया जाए और इसकी जानकारी यात्रियों को दी जाए।

 

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts