उपचुनाव मे सीएम: चारधाम यात्रा को डायवर्ट करने की अफवाह को सीएम धामी ने बताया संकीर्ण मानसिकता की साजिश

उत्तराखंड के केदारनाथ में उपचुनाव को लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही एडी चोटी का ज़ोर लगा रही हैं। दोनों ही पार्टियां केदारनाथ में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती हैं।
इसी क्रम में चन्द्रापुरी के स्यालसौड में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी ने चारधाम यात्रा को डायवर्ट करने की अफवाह को सीएम धामी ने संकीर्ण मानसिकता की साजिश बताया।
सीएम ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव मे कांग्रेस यात्रा को अन्यत्र शिफ्टिंग की अफ़वाह फैला रही है।विपक्ष पर आक्रामक प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है।
चार धाम पर आने के लिए कोई भी श्रद्धालु एक दिन मे यह तय नही करता कि उसे कहाँ जाना है। यात्रा के लिए कोई भी काफी पहले पारिवारिक विचार विमर्श करता है।
कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाह न केवल उसकी निम्न मानसिकता है, बल्कि हास्यास्पद भी है। उन्होंने कहा कि सनातन और बाबा केदार की धरती को भी क्षेत्र और वर्गवाद मे झोंकने की कोशिश की जा रही है, और जिस तरह से सभी लोगों ने सामूहिक रूप से आपदा के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया वह उनके बुरे मंसूबों को नाकाम करेंगे।
सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है। जब 2013 मे आपदा आई तो लोग कुप्रबंधन से काल कवालित हुए और घोटाले हो गए। खधान के ट्रक रास्ते मे खड़े हो गए, क्योकि युवराज बिदेश यात्रा पर थे।
इसके बाद सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने केदारनाथ की शिला को दिल्ली ले जाने की अफवाह भी फैलाई है। उन्होंने केदारनाथ की सौगंध खाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया है। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है इसलिए लोगों की भावना के साथ खेल रही है। मेरे पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में सबसे अधिक यात्री चार धाम यात्रा पर आये। इस वर्ष 56 दिनों की केदारनाथ यात्रा कम होने और आपदा से प्रभावित होने के बाबजूद भी सोलह लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किये। जुलाई माह में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आयी भीषण यात्रा में प्रभावितों को मदद देने में हमने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मैंने स्वयं मंत्रीयो सहित 24 घंटे के अन्दर मौके पर पहुंच कर आपदा प्रबंधन का कार्य अपने हाथों में लेते हुए सोलह हजार से अधिक यात्रियों को तत्काल रेस्क्यू करवाया, जिस कारण जनहानि पर रोक लगी। हम सब साथ मिलकर नया केदार बनायेंगे।
सीएम ने कहा कि लब जिहाद लैंड जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए 500 एकड़ जमीन को हमने अतिक्रमण से मुक्त कराया।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड जिहाद बढ़ावा देने वाले आज अपने आप को सनातनी बता रही है। जिस सरकार ने 2015 में मुम्बई के बसई में बद्रीनाथ मन्दिर बनवाया वो हमें अपने जैसा बता रहे हैं। जबकि हमने चार धाम के मन्दिर न बन पाए इसके लिए कानून बनाया। हमने समान बाबा साहेब के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए समान नागरिकता कानून बनाया। हमने सशक्त नकल विरोधी कानून बनाकर भी बनाना और जल्द ही सशक्त भू कानून भी बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पिछड़ों एवं अनूसूचित जाति जनजाति के समाज को आगे बढ़ाने के लिए बजट में बढ़ोतरी कर उनकी आर्थिकी व सामाजिक दृष्टि से आने बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा में अनुसूचित बस्ती में किये जा रहे सौ से अधिक विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।
उन्होंने केदारनाथ के गांव गांव से बड़ी संख्या में आये हुए अनूसूचित जाति की माता बहनों के जोश देखकर कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को जड़ से उखाड़ना है। और इस बार में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts