बड़ी खबर: कांग्रेसी नेता और लालकुआं विधायक में हुई तीखी नोकझोक। वीडियो वायरल ..

मुकेश कुमार  लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट का कांग्रेसी नेता के साथ बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी और विधायक के बीच गौला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर हुई बहस पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है।  वही एक और वीडियो वायरल हो गया जिसमें […]

मुकेश कुमार 

लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट का कांग्रेसी नेता के साथ बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी और विधायक के बीच गौला नदी में चैनेलाइजेशन को लेकर हुई बहस पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है। 

वही एक और वीडियो वायरल हो गया जिसमें कांग्रेसी नेता और विधायक आपस में जमकर बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, मामला काररोड जड़ सेक्टर में लगी नुमाइश का है जहां उद्घाटन करने आए विधायक के सामने, विधायक का चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता कुंदन मेहता ने सवाल पूछा कि आखिर जमीन को कटाव को रोकने के लिए इतनी मेहनत नवंबर दिसंबर के महीने में क्यों नहीं की जाती है। आज जब जमीन में बह गई फिर जेसीबी लगाई गई है और यह पैसा सारा बर्बाद हो जाएगा। 

इस सवाल के बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कांग्रेसी नेता को जमकर कोसा, आसपास बैठे अन्य गणमान्य लोग कुछ समझपाते इसके बाद बहस और तेज हो गई। 

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि,विधायक वहां से उठकर चले गए और यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

आप भी देखिए वीडियो : 

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

Related Posts