साइबर अटैक : सचिवालय समेत 90 से ज्यादा वेबसाइट रही बंद।सरकारी कामकाज रहा ठप…

उत्तराखंड में साइबर अटैकर्स ने इस बार निशाना सीधा सरकारी तंत्र को बनाया है। कहीं दूर बैठे साइबर अटैकर्स के हौसले इतने बुलंद हैं कि सीधा सरकार को निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हुए साइबर हमले में राज्य का पूरा आईटी सिस्टम ठप हो गया। सचिवालय समेत किसी भी दफ्तर में कामकाज […]

उत्तराखंड में साइबर अटैकर्स ने इस बार निशाना सीधा सरकारी तंत्र को बनाया है। कहीं दूर बैठे साइबर अटैकर्स के हौसले इतने बुलंद हैं कि सीधा सरकार को निशाना बना रहे हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हुए साइबर हमले में राज्य का पूरा आईटी सिस्टम ठप हो गया। सचिवालय समेत किसी भी दफ्तर में कामकाज नहीं हुआ, जिससे कई लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सीएम हेल्पलाइन तक पर साइबर अटैक के चलते काम बंद रहा।सरकार का सबसे महत्वपूर्ण ई-ऑफिस पूरी तरह से बंद रहा। सचिवालय में सभी फाइलें लटक गईं। जिन जिलों में ई-ऑफिस लागू है, सब जगह काम ठप रहा।
आईटीडीए में विशेषज्ञों की टीम साइबर हमले से बाहर निकलने का प्रयास करती रही । लेकिन दिन भर असफल प्रयास के अलावा कुछ न मिल सका।
अटैक ऐसे किया गया था कि सिक्योर इंटरनेट सर्विस यूके स्वान के अलावा सबसे अहम स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते एक के बाद एक सरकारी वेबसाइटें बंद होती चलीं गईं। जिसके बाद सचिव आईटी नितेश झा ने पूरी सेवाएं बंद करा दीं।
हालांकि देर शाम विशेषज्ञ यूके स्वान को अस्थाई तौर पर चलाने में कामयाब हुए।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts