बड़ी खबर : आबादी क्षेत्र में पहुंचे बाघिन और उसके शावक। लोगों में दहशत…

रिपोर्ट- मुकेश कुमार  स्थान- हल्द्वानी शहर के लामाचोड़ क्षेत्र में बीती शाम से एक बाघिन आबादी वाले क्षेत्र में अपने शावकों के साथ आराम फरमा रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।  बाघिन जिस इलाके में अपना डेरा जमाए है वो इलाका आबादी वाला तो है ही इसके आसपास स्कूल कॉलेज भी हैं […]

रिपोर्ट- मुकेश कुमार 

स्थान- हल्द्वानी

शहर के लामाचोड़ क्षेत्र में बीती शाम से एक बाघिन आबादी वाले क्षेत्र में अपने शावकों के साथ आराम फरमा रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। 

बाघिन जिस इलाके में अपना डेरा जमाए है वो इलाका आबादी वाला तो है ही इसके आसपास स्कूल कॉलेज भी हैं जिससे लोगों में कोई अप्रिय घटना घट जाए इस बात को लेकर चिंता है। 

बाघिन खुले खेत में आराम से बैठी है और उसके शावक धमाचौकड़ी मचाते आराम से देखे जा सकते हैं पर लोगों में डर है कि कहीं बाघिन हमलावर न हो जाए क्योंकि मौके पर इनको देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है और भीड़ के शोरगुल के बावजूद बाघिन इलाका छोड़ने को राजी नहीं। वहीं मौके पर सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारी तो पहुंचे हैं पर वे भी असहाय से नजर आ रहे हैं। 

इधर लोगों का कहना है कि विभाग बाघिन को तुरंत रेस्क्यू कर मौके से हटाए जिससे कोई अनहोनी न होने पाए। फिलहाल विभागीय कर्मचारी चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद ही बाघिन और उसके शावकों को आबादी से हटाया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts