गुड न्यूज : डीएम के नेतृत्व में नंबर 1 बना दून…

डीएम सोनिका के नेतृत्व में जनपद देहरादून ने बीस सूत्री कार्यक्रम मेें माह फरवरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  20-सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड के द्वारा प्रकाशित माह-अप्रैल, 2023 से माह-फरवरी, 2024 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जनपद देहरादून द्वारा कुल पूर्णांक 102 के सापेक्ष 95 अंक प्राप्त कर 94.14 प्रतिशत की प्रगति […]

डीएम सोनिका के नेतृत्व में जनपद देहरादून ने बीस सूत्री कार्यक्रम मेें माह फरवरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

20-सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड के द्वारा प्रकाशित माह-अप्रैल, 2023 से माह-फरवरी, 2024 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जनपद देहरादून द्वारा कुल पूर्णांक 102 के सापेक्ष 95 अंक प्राप्त कर 94.14 प्रतिशत की प्रगति के साथ प्रदेश में जनपद-देहरादून को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

डीएम सोनिका ने जनपद देहरादून को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान एवं उनकी टीम को (जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों) को शुभकामनाएं दी। 

बीस सूत्रीय कार्यक्रम मेें कुमायू मण्डल को 102 में से 90 अंक प्राप्त हुए तथा प्रगति 88.24 प्रतिशत रही। वहीं गढवाल मण्डल को 102 में से 87 अंक प्राप्त हुए।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts