अपराध : नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  आज सुबह 6:00 बजे गुरुद्वारा परिसर परिसर में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार अज्ञात हमलावरों ने तरसेम सिंह को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में […]

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

 आज सुबह 6:00 बजे गुरुद्वारा परिसर परिसर में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार अज्ञात हमलावरों ने तरसेम सिंह को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में बाबा तरसेम सिंह ने दम तोड़ दिया । 

सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। 

 सिख समुदाय का यह प्रमुख प्रसिद्ध गुरुद्वारा है,जहां देश विदेश से बड़ी आस्था के साथ सिख श्रद्धालु आते हैं ।

पुलिस हत्या की वजह तलाशने के साथ ही हत्यारों  की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस हत्याकांड के पीछे गुरुद्वारे से जुड़े कोई विवाद से लेकर खालिस्तान एंगल भी देख रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

Related Posts