दून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक की मौत। जानिए मामला …

देहरादून जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी नागरिक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। विदेशी नागरिक हॉकिन्स क्रैग स्कोट देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकी तबियत खराब होने पर उनको हिमालय अस्पताल जॉलीग्रांट ले जाया गया,जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनको […]

देहरादून जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी नागरिक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

विदेशी नागरिक हॉकिन्स क्रैग स्कोट देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकी तबियत खराब होने पर उनको हिमालय अस्पताल जॉलीग्रांट ले जाया गया,जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित किया गया।

66 वर्षीय हॉकिन्स क्रैग स्कोट सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के रहने वाले थे। क्रेग स्कॉट हॉकिन्स अपने अमेरिकी मित्र स्टीफन जॉन बाल्कन के साथ हवाई जहाज से दिल्ली जाने वाले थे।

सुरक्षा जांच के बाद, दोनों बोर्डिंग गेट संख्या 2 की ओर बढ़े और बोर्डिंग गेट के पास बोर्डिंग समय की प्रतीक्षा में बैठ गए।

क्रेग स्कॉट हॉकिन्स ऐसे बैठे थे जैसे कि वह लगभग एक घंटे से सो रहे हों,उनमें कोई हलचल नहीं देखी तो  उनके मित्र ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो क्रेग बेहोश थे।

क्रेग को तुरंत उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा  हिमालयन अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts