बिग ब्रेकिंग : पांच दिन के लिए FRI बंद। जानिए कारण ..

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) को गुलदार की बढ़ती सक्रियता के खौफ से बंद करने का निर्णय लिया गया हैं। साथ ही वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आग्रह भी किया गया हैं।

FRI में पूरे देश और विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं , ऐसे में पर्यटकों की जान का खतरा होते देख एफआरआइ प्रशासन ने पूरे परिसर को सभी तरह के पर्यटकों के लिए 05 दिन के लिए बंद कर दिया है।
जानकारी के अनुसार,एफआरआइ में गुलदार ने एक वन्यजीव का शिकार भी किया ,जिसका अधिकांश खाया हुआ शव संस्थान के एक वन मार्ग पर पाया गया है।
FRI के प्रचार एवं संपर्क कार्यालय के मुताबिक, गुलदार की सक्रियता बढ़ने से पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। लिहाजा, संस्थान परिसर में 02 अक्तूबर से 06 अक्तूबर तक पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही परिसर में सुबह और शाम की सैर पर भी रोक लगाई गई है।
एफआरआइ प्रशासन ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। साथ ही विभाग से सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करने का आग्रह भी किया गया है। ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts