हादसा : मसूरी घूमने गए दून के नामी कॉलेज के पांच छात्रों की मौत। खाई में गिरी कार…

राजधानी देहरादून से मसूरी घूमने गए पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सभी रात मसूरी घूमने गए थे और वहीं रुके थे । सुबह दून वापस लौटते समय हादसा हुआ। इस हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक […]

राजधानी देहरादून से मसूरी घूमने गए पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सभी रात मसूरी घूमने गए थे और वहीं रुके थे । सुबह दून वापस लौटते समय हादसा हुआ। इस हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवती समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

बताया जा रहा हैं कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। 

पुलिस द्वारा ये भी बताया जा रह हैं कि,सभी मसूरी रोड स्थित आईएमएस कॉलेज में पढ़ते थे। इस घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है। 

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिए हैं। इधर, मसूरी में लगातार हो रहे हादसों से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : हॉस्पिटल से आया मंत्री रेखा आर्या का बयान; गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर ऑडियो को बताया असली

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों की ओर...

देहरादून में D-Fiesta 2K26 का धमाल, 24 और 25 अक्टूबर को Dolphin Institute में होगा भव्य आयोजन

देहरादून: Dolphin (PG) Institute of Biomedical & Natural Sciences में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव D-Fiesta 2K26 का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को किया...

Related Posts