बड़ी खबर : देर रात दूसरे धर्म के युवक के साथ घूमती मिली नाबालिग युवती । दो पक्षों में पथराव ..

देहरादून के रेलवे स्टेशन पर देर रात जमकर बवाल हो गया । दअरसल दूसरे समुदाय की किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने जमकर पीट दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया।  स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस घटना […]

देहरादून के रेलवे स्टेशन पर देर रात जमकर बवाल हो गया । दअरसल दूसरे समुदाय की किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने जमकर पीट दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। 

स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस घटना में पुलिस की गाड़ी समेत कुछ निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। 

वहीं एसएसपी अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। 

पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अजय सिंह निवासी दातागंज जिला बदायूं और दातागंज बदायूं की ही 16 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन देहरादून पर घूम रहे थे, इस दौरान आरपीएफ को संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों को आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया और लड़की के घर वालों से संपर्क करने पर पता चला की लड़की अपने घर से एक दिन पूर्व बिना बताए देहरादून आई है, जिसकी गुमशुदगी बदायूं थाने में दर्ज है। 

वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा समुदाय विशेष की सूचना कुछ अराजकतत्वों को दी गई, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया फिल्हाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts