बड़ी खबर : धामी कैबिनेट आज । होंगे कई अहम फैसले …

उत्तराखंड में आज फिर धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। ये बैठक मार्च महीने की तीसरी और इस सप्ताह की दूसरी बैठक होगी। जिसमें कई बड़े फैसले हो सकते है। मिली जानकारी के अनुसार, धामी  मंत्रिमंडल की बैठक दिनांक 14 मार्च, 2024 को 5:00 बजे अपराह्न राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर […]

उत्तराखंड में आज फिर धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। ये बैठक मार्च महीने की तीसरी और इस सप्ताह की दूसरी बैठक होगी। जिसमें कई बड़े फैसले हो सकते है।

मिली जानकारी के अनुसार, धामी  मंत्रिमंडल की बैठक दिनांक 14 मार्च, 2024 को 5:00 बजे अपराह्न राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल), देहरादून में प्रस्तावित की गई। 

आचार संहिता से पहले होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते है।

पिछली कैबिनेट बैठक में डीए के मुद्दे पर फैसला किया गया था। ऐसे में सरकार इस कैबिनेट मीटिंग में डीए को लेकर भी बड़ा फैसला ले सकती है।

UCC को राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दें दी है।ऐसे में राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव भी कैबिनेट के द्वारा दिया जा सकता हैं।

उपाधीक्षक कनिष्ठ वेतनमान (पदोन्नत कोटा) के पदों पर पदोन्नति हेतु सभी पोषक संवर्ग (नागरिक पुलिस अभिसूचना एवं पीएसी) के निरीक्षक/दलनायकों को समान अवसर दिये जाने के उ‌द्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 को लेकर भी इस कैबिनेट में फैसला हो सकता है।

वहीं केंद्र सरकार ने देश में CAA लागू कर दिया है। ऐसे में धामी कैबिनेट इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद भी दे सकती हैं।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts