एक्सन : आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल ने दो ठेके , एक माॅडल शाॅप किए सील।

सीएम धामी के निर्देशो के बाद पहले डीएम देहरादून खुद सड़को पर उतरे और अब आबाकारी महकमा भी हरकत में आ गया।जिलाधिकारी सविन बंसल की कार्रवाई के दौरान ही आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल भी स्वयं शराब ठेकों की जांच को उतर पड़े। प्रदेशभर में ओवर रेटिंग पर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद आबकारी महमका एक बार […]

सीएम धामी के निर्देशो के बाद पहले डीएम देहरादून खुद सड़को पर उतरे और अब आबाकारी महकमा भी हरकत में आ गया।जिलाधिकारी सविन बंसल की कार्रवाई के दौरान ही आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल भी स्वयं शराब ठेकों की जांच को उतर पड़े।

प्रदेशभर में ओवर रेटिंग पर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद आबकारी महमका एक बार भी एक्शन मोड में दिखा है। इस बार शहर में उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए 02 शराब ठेकों और 01 मॉडल शॉप को सील कर दिया।

आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल ने आरटीओ कार्यालय के पास अंग्रेजी शराब की दुकान, सचिवालय के पास अंग्रेजी शराब की दुकान और ओल्ड राजपुर रोड स्थित शराब की माडल शाप पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने ओवर रेटिंग पाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने स्टॉक की जांच भी की। स्टॉक की जांच में भी भारी अनियमितता पाई गई। जांच में आयुक्त ने पाया कि संबंधित प्रतिष्ठानों में लाइसेंस शर्तों का भारी उल्लंघन किया गया है।

आबकारी आयुक्त ने कहा कि शराब कारोबार में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने जिले की टीम और प्रवर्तन टीम को सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए।

अब देखना ये दिलचस्प होगा कि जो कार्यवही अभी सीएम धामी के निर्देशो के बाद आबकारी विभाग ने की हैं क्या आगे वो कार्यवाही खुद विभाग अपने स्तर से भी जारी रखेगा या नहीं!

क्यूंकि अकसर देखा गया हैं कि अधिकारी कार्यवाही तो करते हैं लेकिन उसके बाद फॉलअप नहीं करते जिससे दो चार दिन बाद ही फिर ओवररेटिंग शुरु हो जाती हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts