दून विश्वविद्यालय : घंटो/किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर छात्र। कब मिलेगी बस की सौगात!

रिपोर्ट : बिजेंद्र राणा  दून विश्वविद्यालय के छात्र लंबे समय से सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि दून विश्वविद्यालय तक बस सेवा का संचालन किया जाए ताकि छात्रों को किलोमीटर पैदल न चलना पडे। दून यूनिवर्सिटी रोड पर नही ई रिक्शा और नही विक्रम नियमित रूप से चलते हैं। जिस कारण  गर्मी एवं बरसात […]

रिपोर्ट : बिजेंद्र राणा 

दून विश्वविद्यालय के छात्र लंबे समय से सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि दून विश्वविद्यालय तक बस सेवा का संचालन किया जाए ताकि छात्रों को किलोमीटर पैदल न चलना पडे।

दून यूनिवर्सिटी रोड पर नही ई रिक्शा और नही विक्रम नियमित रूप से चलते हैं। जिस कारण  गर्मी एवं बरसात की परवाह किये बगैर सैकड़ो की संख्या में पैदल चलकर छात्र यूनिवर्सिटी तक पहुंचते हैं।

दून विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए जहां बस की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है वहीं दूसरी अौर विश्वविद्यालय के पास  सचिवालय कॉलोनी के कर्मचारियों के लिए सुव्यवस्थित  यातायात हेतु स्पेशल e बस की व्यवस्था की गई है।

विश्वविद्यालय की यह पुकार लंबे समय से अनसुनी रही परंतु कुछ वर्षों पूर्व mdda जाने वाली बस दून विश्वविद्यालय से राउंड लेकर वापस जाती थी परंतु यह बस संचालन का कार्य कुछ दिनों ही चला।

शासन प्रशासन भली भांति विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं से अवगत है इसके बावजूद छात्रों के लिए बस की व्यवस्था नहीं की गई है।

वहीं दूसरी ओर पर्वतजन ने रोडवेज विभाग से बात की तो रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र उनका नहीं है यहा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत यहां बस सेवा का संचालन संभव है।

आरटीओ देहरादून से इस विषय में बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द इस विषय में कोई समाधान खोजा जाएगा जिससे विद्यार्थियों को सहूलियत मिल सके।।

Also Read This

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

Related Posts