बिग ब्रेकिंग : दून-हरिद्वार डीएम समेत 32 IAS अफसरों के तबादले ..

उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सीएम धामी के आदेशों पर जिलों के डीएम समेत कई सचिवालय के बड़े अफसरों के कार्यभार में फेर बदल कर दिया। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया हैं। देहरादून की डीएम सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया […]

उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सीएम धामी के आदेशों पर जिलों के डीएम समेत कई सचिवालय के बड़े अफसरों के कार्यभार में फेर बदल कर दिया। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया हैं।

देहरादून की डीएम सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है। 

धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। 

पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। 

बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।

चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। 

अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है। 

साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी अतिरिक्त दी गई है। 

हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे। 

झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है।

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts