अजब – गजब : पूर्व IAS की कोठी से कोई उड़ा ले गया 50 करोड़। अफसर ने साधा मौन, सदमे में पत्नी

नैनिताल में कोठी बनाकर रह रहे एक पूर्व आईएएस अफसर के कोठी से 50 करोड़ की नगदी चोरी हो गई, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है लेकिन पूर्व आईएएस ने मौन साध रखा है। और वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी काफी गहरे सदमे में आ गई हैं।

ये आईएएस यूपी के अपने समय में बेहद ही चर्चित और ताकतवर अफसर रहे हैं। इन्होंने यूपी में कई मलाईदार पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। 

दरअसल,लखनऊ के प्रकाशित होने वाले एक समाचार पत्र ने अपने एक कॉलम में इसका खुलासा करते हुए बिना अफसर का नाम लिखे यह खबर प्रकाशित की है। 

उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों से जमकर शेयर कर रहे हैं और इसको लेकर चर्चाएं तेजी पर हैं।

 समाचार पत्र की माने तो अफसर ने मौन साध रखा है और गोपनीय ढंग से चोर की तलाश की जा रही है। 

पोस्टर वायरल होने के बाद हर तरफ इन आईएएस अफसर को लेकर कयासबाजी की जा रही है। कि आखिर कौन वो अफसर होगा जो 50 लाख की नगदी घर में लिए बैठा था!

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts