एक्सक्लूसिव : जलनिगम के जेई और एक्शन ने IAS को भी पिलाया पानी। झूठ बोलकर किया गुमराह

गिरीश चंदोला थराली पानी की समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे बहुउद्देशीय शिविर में जल निगम के अधिकारियों ने इस आईएएस अफसर को झूठ बोलकर गुमराह कर दिया। 15 दिन के अंदर पानी की उचित व्यवस्था करने के मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आदेश- हर घर नल से जल योजना के तहत पार्था में करोड़ रुपये […]

गिरीश चंदोला थराली पानी की समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे बहुउद्देशीय शिविर में जल निगम के अधिकारियों ने इस आईएएस अफसर को झूठ बोलकर गुमराह कर दिया।

15 दिन के अंदर पानी की उचित व्यवस्था करने के मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आदेश-

हर घर नल से जल योजना के तहत पार्था में करोड़ रुपये की लागत से बनी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है ।

डेढ़ साल से लगातार ग्रामीणों ने शासन – प्रशासन सहित तमाम उच्च अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत भी करा दिया है,लेकिन ग्रामीणों के नल पर पानी की एक बूंद नहीं आ रही है।

ऐसे में अब जल निगम के कार्य प्रणाली के साथ-साथ उनके अधिकारियों पर भी अनदेखी एवं मनमानी तरीके से करोड़ रुपये की लागत से बनी महत्वपूर्ण योजना की बंदर बाट करने का आरोप लग रहा है।

बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों के द्वारा एक पत्र जिला अधिकारी को दिया गया,जिस शिविर की अध्यक्षता चमोली के मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने की।

ग्रामीणों ने कहा कि 2022 में हर घर नल से जल की योजना पूरी हो गई है, लेकिन गाँव वाले पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं और जलनिगम के अधिकारी उच्चाधिकारियों को गुम राह कर करोड़ रुपयों की लागत से बनी पेयजल योजना भ्रष्टाचार के भेट चढ़ा दी ।

बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने जल निगम के अधिकारियों को तत्काल पेयजल योजना को दुरस्त करने और पानी सुचारू करने के 15 दिन का समय दिया है और ग्रामीणों को 15 दिन के भीतर पानी की व्यवस्था की जाए,लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि क्या जल निगम 15 दिन में ग्रामीणों को पानी दे पाता या पहले की तरह ग्रामीण 2 किलोमीटर दूर से अपने कंधे पर पानी का बोझ लेकर अपने घर तक पहुचेंगे !

जल निगम में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता नजर आ रहा है। ,ऐसी भ्रष्ट अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करेगी या सरकारी योजनाओं पर ऐसे ही पलीता लगता रहेगा!

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts