बड़ी खबर : दून के प्रसिद्ध पलटन बाजार में छात्रा से छेड़छाड़। तनाव पूर्ण स्तिथि, बाजार बंद

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पलटन बाजार में दो दिन पूर्व एक छात्रा से छेड़छाड़ मामले ने आज तब तूल पकड़ लिया। जब बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग अपनी दुकानों की चाबियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंच गए। इस बात की जानकारी जब व्यापार मंडल और स्थानीय दुकानदारों को मिली […]

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पलटन बाजार में दो दिन पूर्व एक छात्रा से छेड़छाड़ मामले ने आज तब तूल पकड़ लिया। जब बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग अपनी दुकानों की चाबियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंच गए।

इस बात की जानकारी जब व्यापार मंडल और स्थानीय दुकानदारों को मिली तो वह भी भड़क गए की दुकान किराए पर लेकर जिला प्रशासन को चाबी सुपुर्द करने का आखिर मकसद क्या है! जिसके बाद स्थानी दुकानदारों ने भी अपनी अपनी दुकान बद कर दी। और पलटन बाजार में भारी भीड़ एकत्रित हो गईं।

इतना पूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूदरहा।

मामले के अनुसार,पलटन बाजार में जूतों की दुकान में सरकारी विवि की छात्रा सैंडल खरीदने गई थी। आरोपी ने छात्रा को सैंडल पहनाते समय अश्लील हरकत की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी को दबोचकर थाना ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी उमेर निवासी बुडगरा, थाना किरतपुर बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी दुकान में काम करता है।

मिली जानकारी के अनुसार,सरकारी विवि की छात्रा एक हॉस्टल में रहती है। शनिवार को वह पलटन बाजार में खरीदारी करने गई। बाजार में एक दुकान का कर्मचारी छात्रा को नया स्टॉक आने की बात बोलकर दुकान की ऊपरी मंजिल में ले गया। वहां आरोपी ने छात्रा को सैंडल दिखाई और उसे पहनाने लगा। आरोप है कि सैंडल पहनाते समय उसने युवती से छेड़खानी की। छात्रा ने आरोपी को धक्का देकर बचाव करते वहां से भागकर आ गई और शोर मचा दिया शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ लिया।  

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts