बेखौफ शराब माफिया : पत्रकार पर जानलेवा हमला। गंभीर हालात में एम्स रेफर। आरआरपी ने दी आंदोलन की चेतावनी ..

ऋषिकेश में रविवार सुबह आठ बजे करीब इन्द्रानगर निवासी शराब तस्कर कमल उर्फ गंजा द्वारा आंवला न्यूज के संपादक योगेश डिमरी को बेरहमी से पीटने के मामले में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं सहित एसपी देहात लोकजीत सिंह से मुलाकात कर आरोपियों पर अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।  पत्रकार […]

ऋषिकेश में रविवार सुबह आठ बजे करीब इन्द्रानगर निवासी शराब तस्कर कमल उर्फ गंजा द्वारा आंवला न्यूज के संपादक योगेश डिमरी को बेरहमी से पीटने के मामले में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं सहित एसपी देहात लोकजीत सिंह से मुलाकात कर आरोपियों पर अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। 

पत्रकार योगेश डिमरी को गंभीर अवस्था में एम्स रेफर किया गया है। सेमवाल ने एम्स पहुंच कर पत्रकार योगेश डिमरी का हाल जाना और उन्हें हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया है। 

सेमवाल ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऋषिकेश अवैध नशे की गिरफ्त में है। नशा कारोबारियों का हौसला इतना बुलंद हैं कि वह सरेआम पत्रकारों को पीटने तक का दुस्साहस कर रहे हैं। 

साथ ही उन्होंने आबकारी विभाग के समस्त स्टाफ को ऋषिकेश से बदलने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के संरक्षण में ही अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की है। अन्यथा  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts