बड़ी खबर : प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर युवक ने की 22 लाख की ठगी ..

उत्तराखंड में ठगी का कारोबार लगातार फल फूल रहा हैं। कई ऐसे लोग हैं जो दूसरों को तरह तरह के झांसे देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। ताज़ा मामला रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव का हैं, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों के लिए सरकारी आवास बनाए जा रहे हैं। […]

उत्तराखंड में ठगी का कारोबार लगातार फल फूल रहा हैं। कई ऐसे लोग हैं जो दूसरों को तरह तरह के झांसे देकर ठगी का शिकार बनाते हैं।
ताज़ा मामला रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव का हैं, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों के लिए सरकारी आवास बनाए जा रहे हैं।
इन आवासों के लिए लोगों ने आवेदन भी किए थे। निर्माण कार्य देख रही कार्यदायी संस्था के एक अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाया है।
शिकायत में बताया गया कि रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब का एक युवक योजना में शामिल था। इस युवक ने कई लोगों को आवास दिलाने का झांसा देकर उनसे नकद रकम वसूल की और फर्जी रसीदें देकर आवास आवंटन का दावा किया।
जांच के दौरान पता चला कि इस युवक ने करीब 22 लाख रुपये की ठगी की है। आवेदकों ने जब उनके नाम से आवास आवंटित होने की स्थिति जाननी चाही, तो सूची में उनके नाम नहीं मिले। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने दो से ढाई लाख रुपये प्रति व्यक्ति लिए और अब पैसे लौटाने से इनकार कर रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर युवक को रोका जाए ताकि वह अन्य लोगों से ठगी न कर सके।

Also Read This

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर मुख्य सचिव को दिए ये आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ज्यूलिकोट और आसपास के गांव में दूषित पेयजल से सैकड़ों लोगों के गंभीर बीमार होने...

Related Posts