हादसा : यहां मजदूरों के कमरे में फटा गैस सिलेंडर। सारा समान जलकर खाक..

तहसील कीर्तिनगर के मलेथा गांव में रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के कमरे में गुरुवार को शार्ट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां मजदूर नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के […]

तहसील कीर्तिनगर के मलेथा गांव में रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के कमरे में गुरुवार को शार्ट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई।
आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां मजदूर नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार,मलेथा में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मजदूरों के रहने के लिए टीनशेड बनाए गए हैं। गुरुवार को कमरे में शार्टसर्किट के बाद रसोई गैस के सिलिंडर में अचानक आग लग गई।
आग लगने से दो बाइक, आठ बेड के साथ मजदूरों का सामान, कपड़े, पैसे और सामूहिक भोजनालय में रखी राशन आदि जलकर राख हो गई। वहीं श्रीनगर से फायर सर्विस बुलाकर आग को बुझा लिया गया है। बाकि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts