गुड न्यूज : एमडीडीए उपाध्यक्ष का ड्रीम प्रॉजेक्ट सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर तैयार ..

देहरादून राजधानी देहरादून में एमडीडीए का शानदार सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। सहस्त्रधारा रोड पर हेलीपाइड के ठीक सामने बनकर तैयार इस पार्क में बच्चों के लिए खास एक्टिविटी के साथ-साथ ग्रीन एरिया पर विशेष फोकस किया गया है। इस पार्क में औषधि पौधों का रोपण भी अधिक किया गया […]

देहरादून राजधानी देहरादून में एमडीडीए का शानदार सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है।
सहस्त्रधारा रोड पर हेलीपाइड के ठीक सामने बनकर तैयार इस पार्क में बच्चों के लिए खास एक्टिविटी के साथ-साथ ग्रीन एरिया पर विशेष फोकस किया गया है।
इस पार्क में औषधि पौधों का रोपण भी अधिक किया गया है,उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने आज अपनी टीम के साथ इस पूरे पार्क का भ्रमण कर इसे पूरी तरह तैयार कर जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि अभी से पार्क में प्रतिदिन 2000 के करीब लोग सुबह-शाम पहुंचने लगे हैं इस पार्क में साइकिल ट्रैक जॉगर्स पार्क बच्चों के लिए भूल भुलैया समेत अन्य कई एक्टिविटी भी रखी गई है इसके साथ-साथ पार्क में योगा क्लास भी सुबह के समय आयोजित की जाएगी। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया है कि लोगों को सुविधाजनक और प्राकृतिक रंग रूप।का समावेश लिए पार्क को तैयार किया गया है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts